संभल, मार्च 15 -- प्रजापति सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को बहजोई रोड़ धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और फूलों की होली खेलकर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति के विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें डा. जयराम प्रजापति को समिति का संस्थापक ओमप्रकाश प्रजापति, को जिला महासचिव और त्रिलोकी चंद्र प्रजापति को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान वीरेंद्र प्रजापति, विशेष अतिथि सीमा आर्य के साथ समिति के संस्थापक सोमपाल सिंह प्रजापति, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, जिला महासचिव त्रिलोकचंद प्रजापति मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...