बलिया, मार्च 13 -- रसड़ा। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू समाज रसड़ा की ओर से स्थानीय बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार की रात होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने बाबा गणिनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। साथ ही कार्यक्रम में कमजोर वर्ग को किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सहयोग करने के लिए सर्वसम्मति से सदस्यता राहत कोष बनाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्त, दीपक गुप्त, सोनू गुप्त, दिलीप मद्धेशिया, भुवाल प्रसाद गुप्त, राजेश गुप्त, विनोद कुमार, गोपाल, संतोष कुमार, सूर्यनारायण, सुजीत मद्धेशिया, रवि गुप्त, विकास, संतोष आर्य, कौशल गुप्त...