एटा, मार्च 9 -- रविवार को कस्बा में मैथिल ब्राह्मण समाज ने राई रोड स्थित एक मेरिज होम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए समाज के लोगों एक सूत्र में पिरोने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा भगवान परशुराम हम सभी के पूज्यनीय हैं। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान करते हुए समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। इसके बाद बताया कि क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से सड़के बनाई जाएगी। इसके साथ ही आईटीआई कॉलेज बनकर तैयार है तथा बस स्टैंड संचालित हो गया है। यही नहीं महिला थाना समेत पांच पुलिस चौक...