औरैया, मार्च 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को आयोजित समारोह में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप यादव ने सभी से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी और कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। समारोह के दौरान बज रहे होली गीतों पर कार्यकर्ताओं ने विधायक को नाचने के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद विधायक भी उनके साथ झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में होली का उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, कमलेश यादव, प्रमोद यादव, मास्टर शिववीर सिंह यादव, डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.