हरदोई, मार्च 28 -- शाहाबाद। ब्लॉक परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और आपसी भाईचारे की झलक दिखी। मुख्य अतिथि उच्च राज्य मंत्री रजनी तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मंत्री रजनी तिवारी ने मनरेगा सिक्योर लैब, अभिलेख रखरखाव और शासकीय कार्य संचालन हेतु बने तीन कक्षों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उपस्थित महिलाओं व बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से भाजपा ने प्रदेश और देश में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। चाहे वह सड़क निर्माण हो, पुल-पुलिया हों या स्वास्थ्य सुविधाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में भाजपा ने माहौल बदला है। सत्येंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.