मुरादाबाद, मार्च 6 -- वीएस गार्डन रामू वाला गणेश में शुक्रवार को भाजपाइयों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से वी एस गार्डन रामू वाला गणेश में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी, एमएल अकैडमी करनपुर के डायरेक्टर सुनील यादव, खैरुल्लापुर के पूर्व प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भाजपाइयों ने होली की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...