कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला इकाई के तत्वावधान में झुमरी तिलैया में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों के पर्व होली का स्वागत किया। समाज के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...