मुरादाबाद, फरवरी 26 -- नगर में भाजपा नेत्री गीता गुप्ता के आवास पर बुधवार दोपहर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान राधा कृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारी तादात में महिलाओं ने पहुंच कर राधा कृष्ण के चित्र पर तथा एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली खेल कर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में डीजे की धुन पर ब्रज के गीत बज रहे थे तथा होली भजनों पर महिला जमकर झूमती नजर आई। कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण की आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर, कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गीता गुप्ता ,मुस्कान गोयल ,अवधेश शर्मा, मंजू गुप्ता, मंजू सिंह, मंजू शर्मा, बॉबी बंसल, शशि सक्सेना, पूनम सक्सेना ,संगीता गुप...