बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। साहू धर्मशाला में रविवार को साहू राठौर-वैश्य सभा द्वारा विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी विशाल जनसंख्या के अनुपात में राजनीति में भागीदारी की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसके बाद उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राहुल साहू और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रीति साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्वागत गान से समां बांध दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश साहू और डॉ. प्रवेश कुमार ने समाज को शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद बाबू गुप्ता और महामंत्री डॉ. राम बहादुर व्यथित ने स्पष्ट किया ...