मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्पावधान में रविवार को चंद्रभानपुर स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व होता है। हम अपने सांस्कृतिक विरासत को भूलते जा रहे हैं, जिससे समाज में विभिन्न प्रकार की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने बताया कि प्राचीन समय में बसंत पंचमी के बाद गांव में टोलिया बनाकर के लोग होली गीत और चौताल गाते थे। बसंत ऋतु के आगमन से होली में चार चांद लग जाते हैं। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है इस पर्व को नशा विहीन रखें। कार्यक्रम को जय नारायण द्विवेदी, देव भास्कर तिवारी, गोपाल तिवारी, हरेंद्र मिश्र, अवधेश तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.