वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सर्व वैश्य समाज समिति की सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। संस्था की ओर से 7 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बातचीत हुई। समिति के संरक्षक और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करते हुए उनके उत्थान और विकास के लिए कार्य करना समिति का उद्देश्य है। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि वैश्य समाज के सभी वर्गों में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना हमेशा से समिति की प्राथमिकता रही है। महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि समिति समय-समय पर सामूहिक रूप से आयोजन करती है। इसी कड़ी में 7 मार्च को नाटीइमली स्थित गणेश मण्डपम में होली मिलन समारोह किया जाएगा। इसमें बरसाने की होली का दृश्य मुख्य आकर्षण होगा। राधा-कृष्ण के प्रतिरूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.