प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। केसरवानी समाज का रंगारंग कार्यक्रम होली मिलन समारोह भगवा चुंगी स्थित एक पैलेस में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, विशिष्ट अतिथि प्रयागराज से आए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज केसरवानी, प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी सहित अन्य जनपदों से आए पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केसरवानी महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष अरूणा केसरवानी, नगर अध्यक्ष बीना केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह में सहयोग दिया। इसके बाद 90 प्रतिशत के ऊपर नंबर पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.