उन्नाव, मार्च 16 -- गंजमुरादाबाद। ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार का एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने स्वागत किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया और मिष्ठान वितरण किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें मनमुटाव और भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व क्रय-विक्रय अध्यक्ष मोनू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, अतुल मिश्रा, संदीप बाजपेई, प्रमेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशी...