हजारीबाग, फरवरी 26 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। डीएम मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकगीत-संगीत एवं हास्य-व्यंग्य की कई प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। यह त्योहार पुराने गिले-शिकवे एवं मतभेदों को भुलाकर नए सिरे से संबंधों को जोड़ने की सीख देता है। नई पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़ने में पर्व-त्योहारों का काफी योगदान हैं। होली से पूर्व यह आयोजन समाज में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.