रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के बैनर तले सोमवार को जिला अध्यक्ष धीरज राम के नेतृत्व और जिला सचिव उत्तम पासवान के संचालन में होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रोटरी क्लब में हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रंजीत पासवान, वार्ड संख्या 15 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद नीरज पासवान और वार्ड संख्या 16 से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षद मीना देवी को परिषद की ओर से बुके, नीला गमछा देकर सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर और शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.