कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। समारोह में जिले भर से पहुंचे भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "होली हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संगठन की मजबूती आपसी विश्वास और समर्पण से ही संभव है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर समाज और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।"उन्होंने आगे कहा कि कोडरमा जिला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.