लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई लखीमपुर-खीरी द्वारा होली मिलन समारोह एवं चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कर्मचारियों की बात शासन तक पहुंचाने और मांगों को पूरा करवाने में मदद का आश्वासन दिया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुटता बनाए रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...