बाराबंकी, मार्च 5 -- सूरतगंज। क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला गांव में समाजसेवी सुदीप बाजपेई की ओर से मंगलवार की रात्रि भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों से पूरा पंडाल देर रात तक गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम की खास आकर्षण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां रहीं। कलाकारों ने भगवान से जुड़ी विभिन्न झांकियों की सुंदर प्रस्तुति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.