लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- नगर में होली के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा द्वारा राम वाटिका मुन्नूगंज में होली मिलन समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर महिला मंडल अध्यक्ष पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल एवं संतोष अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने रिंग पासिंग और तंबोला खेल का आनंद लिया, जिससे माहौल हंसी-खुशी और उत्साह से भर गया। समारोह में राधेश्याम, दौलत, घनश्याम, खेम, संजय, नीरज, शंकरलाल, रवि, पंकज, अजय, दीपक, आयुष और अतुल सहित कई सदस्य अपने परिवारों के साथ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.