गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा रविवार की शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. अभय मणि त्रिपाठी रहे। सचिव डॉ. वाई सिंह, अध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ला, डॉ. अंजू जैन, डॉ. बबीता शुक्ला एवं डॉ. अरुणा छापड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्यों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस दौरान डॉ. डीके सिंह, डॉ. एके राय, डॉ. दिनेश चन्द्रा, डॉ. एसएस रे, डॉ. पीसी शाही, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. गोपाल मद्धेशिया, डॉ. शैलेष मौर्या, डॉ. क्षेत्रपाल यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. अवनीश प्रताप शाही, डॉ. प्रणय मल्ल आदि बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.