रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्वकर्मा लोहार समाज जिला रामगढ़ की ओर से पूर्व शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि अनु विश्वकर्मा (पूर्व वार्ड पार्षद) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। समारोह में समाज की महिलाओं की भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.