फरीदाबाद, फरवरी 25 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। ट्रस्ट ने 15 मार्च को सातवां श्री श्याम फागुन महोत्सव मनाने की घोषणा भी की। तिगांव रोड स्थित नंद उत्सव परिसर में रात आठ बजे कार्यक्रम की शुरुआत श्याम बाबा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथियों और सदस्यों का चंदन टीका, दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान सातवें श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा की गई। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 15 मार्च, रविवार को पंजाबी धर्मशाला, मलेरना रोड में आयोजन होगा। सुबह नौ बजे निशान यात्रा धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए वापस वहीं पहुंचेगी। शाम सात बजे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.