भागलपुर, मार्च 2 -- कहलगांव नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रमों में शामिल लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। नगर के चौधरी टोला स्थित धरिक्षण महाराज के राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में धन्वंतरि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सह अधिवक्ता राम कुमार मिश्रा एवं महासचिव वीरेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, शीघ्र निबंधन, समाज में एकजुटता बढ़ाने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं कहलगांव प्रखंड के ट्रायसम भवन में प्रखंड कर्मियों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.