बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में संगठन मुख्यालय पर होली मिलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवियों और साहित्यकारों ने सहभागिता कर परस्पर शुभकामनाएं साझा कीं। समारोह में वक्ताओं ने जनपद की बेटी प्रिया सिंह चौहान की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। रविवार को जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में आयाजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीडीओ राजपाल सिंह चौहान ने की। पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं की बेटी प्रिया सिंह चौहान ने यूपीएससी की परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। डॉ. कमला महेश्वरी और राजवीर सिंह तरंग ने होली व नारी सशक्तिकरण पर काव्यपाठ किया। सेवानिवृत्त एडीएम रामवीर सिंह मौजूद रहे। एमएल गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.