अमरोहा, फरवरी 27 -- मंडी धनौरा। अपराजिता क्लब के संयोजन में गुरुवार को नगर के मोहल्ला सोसायटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामना दीं। महिलाओं ने सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। पारंपरिक होली के गीतों पर झूमकर उत्सव का आनंद लिया। क्लब अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पारिवारिक जिम्मेदारियों से अलग कुछ समय निकालकर सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान रेनू अग्रवाल, कंचन, मोनिका अग्रवाल, नीतू जैन, नेहा, शुभ्रा, दीपा, रजनी गर्ग, रजनी अग्रवाल, पूजा, दिव्या, बबीता, गीता अग्रवाल, सोनी अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...