अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कसौधन वैश्य समाज टांडा का होली मिलन समारोह टांडा के छज्जापुर में हुआ। कसौधन वैश्य समाज के संरक्षक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्त की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री रचना कसौधन रही। कार्यक्रम की शुरुआत कसौधन वैश्य समाज के कुल गुरु कश्यप ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रचना कसौधन ने कहाकि महर्षि कश्यप के वंशजों को एकजुट होकर अपने महान अतीत को चरितार्थ करना चाहिए। आगे बढ़कर अपनी जाति की कुरीतियों को दूर करें। इस मौके पर डांस, मेहंदी, निबंध, सामान्य ज्ञान और संगीत प्रतियोगिता में मेधावियों को सम्मानित किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों के प्रस्तुत सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.