बुलंदशहर, फरवरी 26 -- सिकंदराबाद। श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के कबाड़ी बाजार स्थित हरीशाह ट्रस्ट धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण व अन्य रूपों में सजे कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह में मौजूद लोग भजनों पर जमकर झूमे। पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व हमें भाईचारे का संदेश देता है। पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। कार्यक्रम में श्री गोवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.