मेरठ, मार्च 4 -- भारतीय मानवाधिकार परिवार का होली मिलन पवन मित्तल के निज निवास स्थान पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शशि मित्तल पूर्व विधायक व चित्रा मित्तल रहीं। शुभारंभ भारतीय मानवाधिकार परिवार के जिला अध्यक्ष दीप मांगलिक व डॉ. अनीशा मांगलिक ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया। सभी सदस्यों ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ और राम नाम का जाप किया। अनिल गुप्ता, अभिनव मित्तल, सचिन मांगलिक, मुकुल मित्तल, विवेक मांगलिक, शोर्य गुप्ता, संजय रस्तोगी, अश्वनी शर्मा, राजीव शर्मा, हरबीर सिंह, रुचि गर्ग, पूनम बिंदल, आयशा मित्तल, सुरभि मांगलिक, राखी रस्तोगी, संगीता गुप्ता, रीतू मांगलिक, केके गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...