संभल, मार्च 9 -- शहर में परशुराम प्रकटोत्सव समिति की ओर से ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कवियों ने होली के महत्व, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने सरस्वती वंदना से की, जबकि शिखाराम रावत ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। गाजियाबाद से आए कवि रंजीत शर्मा रंग, बृजेश शर्मा और विकास मिश्रा ने समकालीन विषयों पर व्यंग्य प...