गाजीपुर, मार्च 23 -- गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाइयां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत शर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में विश्वकर्मा समाज पूरी मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा और अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राहत कोष की स्थापना की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन भरत शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.