पीलीभीत, मार्च 16 -- बिलसंडा। नगर में कसौधन समाज के होली मिलन समारोह के आयोजन में रंगारंग कार्यक्रम हुए। फूलों की होली खेलने के साथ ब्रज के होरी गीतों पर सभी लोग जमकर नाचे। कार्यक्रम का शुभारंभ कसौधन महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता भट्ठा वालों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन डीके गुप्ता ने समाज को एकजुट होने की बात कही। बोले, एकता से ही समाज मजबूत, सुरक्षित और विकसित बन सकेगा। सभी ने आपसी भेदभाव को समाप्त कर मिलजुलकर भागीदारी निभाने की बात कही । सम्मेलन में बच्चों के अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धार्मिक नृत्य गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का संचालन डा. नरेश कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता, विमल गुप्ता, मनोज गुप्ता, विमल कुमा...