बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की मजबूती के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को भव्य बनाने हेतु विस्तृत मंथन किया और समाज से तन-मन-धन से योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर महामंत्री अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष नाथूलाल पाराशरी, प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, अजय मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, रचना शंखधार, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.