जौनपुर, मार्च 19 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। होली का पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द, समानता और एकता का संदेश देता हैं और सुन्दर काण्ड पाठ समाज के संस्कार संकृति और मर्यादा को बताते हैं। जब सुंदर कांड पाठ और होली मिलन कार्यक्रम एक साथ हो तो वह एक अलौकिक और अनोखा कार्यक्रम होता है, यह बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने ग्राम सभा गौरा बेलवा में भाजपा नेता पं. राज कृष्ण शर्मा के आवास पर सुंदर कांड पाठ और होली मिलन समारोह के आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। इसके पूर्व सुंदरकांड गायन टोली ने सुंदरकांड पाठ और भव्य होली मिलन के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता पं. राधा कृष्ण शर्मा ने...