सिद्धार्थ, मार्च 6 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर गुरुवार को राम-राम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों, भाजपा व अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से क्षेत्र में जो ऐतिहासिक होली खेली जाती है, वह समाज की एकजुटता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, रमेशधर द्विवेदी, चंद्र प्रकाश, चौधरी, धर्मराज वर्मा, संजय मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, कमलेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक युवराज, शत्रुघ्न सोनी आदि मौजूद रहे।

हि...