आरा, फरवरी 26 -- -होलिया में उड़े रे गुलाल...,रंग बरसे भींगे चुनर... जैसे गीतों पर नृत्य कर सभी अतिथियों का मन मोहा आरा, निज प्रतिनिधि होली पर्व के नजदीक आते ही जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय चंदवा मोड़ स्थित डांस इज लाइफ आर्ट एंड स्टडी सेंटर के तत्वावधान में दिल से होली मिलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल सीपी जैन, संस्था की संरक्षिका शशिकला दीक्षित व मधुलिका सिंहा, कावेरी मोहन, स्वयम्बरा बुरी, संजय शाश्वत और राकेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने बरसाने की होली, काशी के मसान की होली ..., होलिया में उड़े रे गुलाल...,रंग बरसे भींगे चुनर... आदि गीतों पर नृत्य कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया।...