कन्नौज, मार्च 10 -- तालग्राम, संवाददाता। बिरौली गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और उत्साह का अनूठा माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया। बिरौली स्थित एक निजी बारातघर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्ण और राधा के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जब होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया तो मौजूद लोग भी झूम उठे। इस दौरान विधायक अर्चना पांडेय भी कृष्ण और राधा के स्वरूपों के साथ थिरकती नजर आईं, जिससे कार्यक्रम का उ...