गढ़वा, मार्च 5 -- कांडी, प्रतिनिधि। होली के मौके पर मुख्य बाजार स्थित चबूतरे पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय थे। होली मिलन समारोह का आयोजन कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम और पंचायत समिति प्रतिनिधि अनूप पासवान के सौजन्य से किया गया था। कार्यक्रम में कांडीवासियों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुखिया विजय के द्वारा प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विजय प्रसाद सोनी, पुजारी हरिहर पंडा , उप मुखिया दिलीप राम, रामनाथ प्रसाद, बलराम प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, राकेश कुमार, भोला प्रसाद, राजू सोनी, साकेत सोनी, मनी सोनी, प्रिंस सोनी, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.