अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- भीटी। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान गुझिया समेत विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम भवन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ल, महामंत्री अनिल यादव, आनंद श्रीवास्तव, ज्ञान तिवारी, कृष्ण प्रताप ओझा, राकेश कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार सिंह, कार्तिकेय तिवारी, महेश शुक्ल, राजेश कुमार सिंह, सिंह प्रताप मिश्र, अरविंद कुमार ओझा, जयप्रकाश मिश्र, राम अनुज दुबे, राजेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पांडे, गिरधारी लाल, हौशिला प्रसाद तथा, विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...