औरैया, मार्च 9 -- फफूंद, संवाददाता।क्षेत्र के भर्रापुर स्थित सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर होली के रंगों के साथ विधायक के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान झांझ, मंजीरा और ढोलक की थाप पर पारंपरिक फाल्गुनी गीतों का दौर चलता रहा, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक गुड़िया कठेरिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.