बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर संवाददाता। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां तय की गईं। सरस्वती शिशु मंदिर कैंपस स्थित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजीव रंजन ने की। बैठक में महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने 15 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने समारोह के दौरान अतिथियों के स्वागत, भोजन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.