मऊ, मार्च 13 -- मऊ, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर हुआ। इसमें 14 मार्च को जायसवाल समाज के होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर रणनीति बनाई गई। जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि होली पर्व आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में नगर के वैश्य समाज के पदाधिकारी समेत संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रतिभा सम्मान, फूलों की होली समेत अन्य सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...