रुडकी, फरवरी 16 -- रुड़की। भारतीय ब्रह्म सभा ने एक मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी उपलक्ष्य में धर्मशाला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, नगर अध्यक्ष राजेश कपिल, एडवोकेट गोपाल नारसन, उमेश शर्मा, नीरज कपिल, संदीप कौशिक, नगर महामंत्री मनोज कुमार शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...