जहानाबाद, फरवरी 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य ललित कुमार ने की। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम का त्यौहार है, इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे कि समाज में कटुता का माहौल पैदा हो जाए। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर प्रोफेसर धीरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार, मिंता कुमारी, रीना कुमारी, पवन कुमार तथा बृजेश कुमार इत्यादि लोगों ने अपनी बातें रखीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.