बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। रंजना हॉस्पिटल परिसर में पांच मार्च को सायं पांच बजे से होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार का आयोजन विशेष रहेगा। पहली बार नगर में ऐसा अवसर होगा जब राजनीतिज्ञों, कलाकारों, पत्रकारों, लेखकों, कवियों और अधिवक्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों का एक मंच पर संगम देखने को मिलेगा। काव्य संध्या में सोनरूपा विशाल, श्रीदत्त शर्मा, समीक्षा पाठक, शिवकुमार शर्मा और उज्ज्वल वशिष्ठ सहित स्थानीय कवि वेदरिचा माथुर, आशीष वशिष्ठ, सुवीन माहेश्वरी, विष्णु असावा एवं ओजस्वी जौहरी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। अध्यक्षता नरेंद्र मोहन गरल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...