भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के विश्वविद्यालय औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग में शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। हेड डॉ. निर्मला कुमारी ने सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है। मौके पर डॉ. रवि प्रकाश यादव, डॉ. मुकेश कुमार विजेता, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. महादेव कुमार, चंदन कुमार, विजय, नेमत, भारती, आकृति, साजन, काजल, डोली, मनीषा, लक्ष्मी, निशा, ज्योति, पीयूष आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...