कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई के द्वारा प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, एकता तथा सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, आशीष झा, विनय कुमार पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नीरज श्रीवास्तव, सत्यम कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.