फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा ललौली रोड बिंदकी स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन के कलाकारों द्वारा बरसाने की होली का मंचन किया गया। वहीं समाज की विभूतियों को सम्मानित किया गया, कलाकारों की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही राधा कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली आदि की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज को पूर्ण सम्मान तभी मिलेगा जब समाज के लोग राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर संघर्ष के लिये आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने समाज की सेवाओं में हमेश तैयार रहने का आश्वासन दिया साथ ...