संभल, मार्च 9 -- तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा यशपाल दक्ष के आवास पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। महायज्ञ को आचार्य दयाशंकर आर्य ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर आचार्य दयाशंकर आर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्वों की पवित्रता बनाए रखने के लिए युवाओं को आध्यात्म से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए और उन्हें धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अवश्य शामिल करना चाह...