सीवान, मार्च 2 -- सिसवन। प्रखंड के चैनपुर में बीजेपी का होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। होली आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता का पर्व है, जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...