हल्द्वानी, मार्च 1 -- लालकुआं। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने जमकर रंग और संगीत का आनंद लिया। प्रेस क्लब के समीप स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। क्षेत्रीय विधायक डॉ़ मोहन बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने होली गीत गाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...